Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / राजस्थान के जयपुर, कोटा समेत 8 शहरों में दौड़ेगी नई PM ई-बसें, 1 अप्रेल से सफर होगा आसान

, ,

राजस्थान के जयपुर, कोटा समेत 8 शहरों में दौड़ेगी नई PM ई-बसें, 1 अप्रेल से सफर होगा आसान

राजस्थान के जयपुर, कोटा समेत 8 शहरों में दौड़ेगी नई PM ई-बसें, 1 अप्रेल से सफर होगा आसान

New PM e Bus : राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की राजस्थान में प्रदूषण को खत्म करने साथ ही साथ लोगों को सफर आसान करने के लिए भजनलाल सरकार ने बड़ा ही अहम कदम उठाया है. बता दे की इस नए प्रोजेक्ट से पीएम ई-बस सेवा के माध्यम से राजस्थान के शहरों में हरित परिवहन की नई दिशा स्थापित होगी और शहरी जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा.

आज और कल होगा ट्रायल

अधिक जानकारी के लिए बता दे की 9 मीटर ई-बस की बैठने की क्षमता 25 यात्रियों, एक व्हीलचेयर और चालक सहित है. 12 मीटर ई-बस में 31 यात्रियों, एक व्हीलचेयर और चालक के बैठने की व्यवस्था है. जयपुर में प्रथम चरण में मिलने वाली 150 ई-बसों के नियमित संचालन से पहले आज जयपुर अग्रवाल फार्म से आमेर के कूकस तक 9 मीटर और 12 मीटर श्रेणी की बसों का आज से 28 फरवरी तक ट्रायल होगा.अप्रैल 2026 से जयपुर में इन ई-बसों का नियमित संचालन प्रस्तावित है. संचालन के लिए आवश्यक चार्जिंग अवसंरचना का निर्माण सफल संवेदक द्वारा निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जाएगा.

इन 8 शहरों में दौड़ेगी नई PM E-Bus

अधिक जानकारी के लिए बता दे की PM E-Bus सेवा के अंतर्गत प्रदेश के 8 प्रमुख शहरों-जयपुर , जोधपुर , उदयपुर , कोटा , बीकानेर , भीलवाड़ा , अलवर एवं अजमेर में कुल 675 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को स्वीकृति दी गई है.

देखें किस जिले को मिली कितनी बसें

बता दे की 675 नई बसों की लिस्ट के अनुसार सबसे ज्यादा बसें प्रदेश की राजधानी जयपुर में दौड़ेगी, जिनकी संख्या 150 है।

  • जोधपुर को 100 अजमेर को 100,
  • कोटा को 100,
  • बीकानेर को 75,
  • अलवर को 50,
  • भीलवाड़ा को 50 और उदयपुर को 50 ई-बसें मिलेगीं.

नोट- इन बसों के संचालन से राज्य में प्रदूषण नियंत्रण, ईंधन बचत और शहरी यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी.