Rajasthan-Gujarat New Rail line Project Update : राजस्थान और गुजरात के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि तारंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड नई रेल परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है।
कार्य पूर्ण होने के बाद दनों राज्यों के बिच कनेक्टिवटी बढ़ेगी साथ ही कई जिलों को इसका लाभ मिलेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे कि वर्तमान में मिट्टी का काम, स्टेशन निर्माण, पुल के नीचे सड़क, सुरंग का निर्माण किया जा रहा है।
इंजीनियरिंग शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को निर्धारित सीमा में जमीन पर लाने में लगे हुए हैं।
गुजरात में अंबाजी के बाद तरंगा पहाड़ी पर स्टेशन भवन का निर्माण भी शुरू हो गया है।
मार्च 2027 तक चार प्रमुख सुरंगों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।
परियोजना के तहत अबूर रोड पर एक नया प्लेटफार्म बनाया जा रहा है।
116.65 किलोमीटर लंबी रेल लाइन परियोजना पर करीब 30.50 अरब रुपये की लागत आएगी।
बनेगी 13 किलोमीटर लम्बी सुरंग
इस परियोजना के तहत 13 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 13 सुरंगों का निर्माण किया जाएगा। सबसे बड़ी सुरंग गुजरात के शक्तिपीठ अंबाजी में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन के पास बनाई जाएगी, जो 2300 मीटर लंबी होगी।
राजस्थान और गुजरात बनेगें नए 15 स्टेशन
यह परियोजना राजस्थान के सिरोही और गुजरात के मेहसाणा, साबरकांठा और बनासकांठा जिलों को कवर करेगी।
विदेश सहित कुल 15 रेलवे स्टेशन होंगे।
रेलवे के नए स्टेशनों में सबसे बड़ा स्टेशन गुजरात के अंबाजी में होगा।
वहाँ छह मंजिला यात्री विश्राम कक्ष बनाया जा रहा है।
इससे शक्तिपीठ में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में आने वाले लाखों भक्तों को भी सुविधा होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे कि आबू रोड स्टेशन पर एक नया प्लेटफार्म बनाया जा रहा है जहाँ से परियोजना के तहत यात्री ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।





