Rajasthan Sarmathura-Gangapur City New Rail Project: राजस्थान के कई जिलों के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि 28 साल से रुका प्रोजेक्ट एक बार फिर से गति पकड़ने वाला है। भारतीय रेलवे राजस्थान में रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रहा है।
दो चरणों में बिछेगी नई रेलवे लाइन
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि 148 किलोमीटर लंबी धौलपुर-सरमाथुरा-गंगापुर सिटी लाइन को दो चरणों में बिछाया जाना है। पहले चरण में, धौलपुर से सरमाथुरा तक लगभग 72 किलोमीटर लंबे मार्ग पर काम चल रहा है, जो इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण का काम शुरू होगा और सरमाथुरा से गंगापुर शहर तक 74 किलोमीटर लंबे मार्ग पर एक नई रेल लाइन बिछाई जाएगी।
76 किलोमीटर लंबे नए मार्ग पर काम चालु
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि अब राज्य में सरमाथुरा और गंगापुर शहर के बीच एक नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अब विशेष रेल परियोजना में शामिल किया गया है। 76 किलोमीटर लंबे नए मार्ग पर रेल लाइन बिछाने से राज्य के 3 जिलों के लोगों को सीधा लाभ होगा। साथ ही व्यावसायिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
आधारशिला 2013 में रखी गई
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस परियोजना के लिए सर्वेक्षण 1998 में शुरू किया गया था। सर्वेक्षण रिपोर्ट 2009 में प्राप्त हुई थी और करौली रेल परियोजना के माध्यम से धौलपुर-गंगापुर शहर को 2010-11 में केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया था।
इस परियोजना की आधारशिला 2013 में सरमाथुरा में रखी गई थी। कुछ दिनों बाद काम शुरू हुआ, लेकिन बंद कर दिया गया। इसके बाद काम फिर से शुरू हुआ। इस परियोजना पर 747 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
कई क्षेत्रों के बिच बढ़ेगी कनेक्टिविटी
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस परियोजना के तहत सरमथुरा से गंगापुर सिटी के बीच टटवाई, करौली, कैलादेवी, अटा, कुड़गांव, सलेमपुर रेलवे स्टेशन बनना प्रस्तावित है। जिससे कई ग्रामीण और शहरी इलाकों को पहली बार सीधी रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
धौलपुर, करौली और सवाईमाधोपुर जिलों के वे क्षेत्र जो लंबे समय से ट्रेन सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे थे, वे रेल नेटवर्क से जुड़ सकेंगे। विशेष रूप से ट्रेन के कैलादेवी तक चलने से भक्तों की यात्रा आसान हो जाएगी।





