Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / 28 फरवरी को राजस्थान को मिलेगी 23500 करोड़ की सौगात; PM मोदी के दौरे का नया शेडूअल हुआ जारी

, , ,

28 फरवरी को राजस्थान को मिलेगी 23500 करोड़ की सौगात; PM मोदी के दौरे का नया शेडूअल हुआ जारी

28 फरवरी को राजस्थान को मिलेगी 23500 करोड़ की सौगात; PM मोदी के दौरे का नया शेडूअल हुआ जारी

PM Modi Rajasthan Visit : राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की देश के प्रधानमंत्री आगामी 28 फरवरी को राजस्थान के दौरे पर रहने वाले है। इसको लेकर प्रदेश के सीएम भजनलाल ने जानकारी साँझा की है। जानकारी के लिए बता दे की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे (PM Modi Rajasthan Visit) का कार्यक्रम तय हो गया है. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करेगा. वह अजमेर (PM Modi Program In Ajmer) की धरती से 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की राजस्थान को सौगात देंगे. इस दौरान ‘रोजगार उत्सव’ कार्यक्रम में राजस्थान के 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे.

23,500 रुपये करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Rajasthan CM Bhajanlal Sharma) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी एक पोस्ट साझा की. जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे और सभा के दौरान होने वाली घोषणाओं की जानकारी दी है.

सीएम भजनलाल ने कहा कि मुझे यह जानकारी साझा करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि आगामी 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर की धरती से प्रदेश को 23,500 रुपये करोड़ के विकास कार्यों की अभूतपूर्व सौगात देंगे.PM Modi Rajasthan Visit

21 हजार युवाओं के सपनो को मिलेगी नई उड़ान

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सीएम ने कहा कि शिलान्यास और लोकार्पण के साथ-साथ ‘रोजगार उत्सव’ में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके सपनों को नई उड़ान दी जाएगी. उधर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अजमेर में प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। . जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर कार्य कर रही हैं. इस दौरान जिले में कई रूट डाइवर्ट देखने को मिल सकते है।PM Modi Rajasthan Visit

वीवीआईपी (VVIP )मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए विस्तृत रूट चार्ट भी तैयार किया गया. बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा, वैकल्पिक ट्रैफिक रूट और आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष प्लानिंग की जा रही है