Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव की नई वोटर लिस्ट जारी, 5 लाख से अधिक वोटर्स के नाम कटे, 2.27 लाख नए जुड़े

, ,

Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव की नई वोटर लिस्ट जारी, 5 लाख से अधिक वोटर्स के नाम कटे, 2.27 लाख नए जुड़े

Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव की नई वोटर लिस्ट जारी, 5 लाख से अधिक वोटर्स के नाम कटे, 2.27 लाख नए जुड़े

Rajasthan Nikay Chunav Final List : राजस्थान से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है।

195 शहरी निकायों के लिए सूचि जारी

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि जयपुर सहित राज्य के 195 शहरी निकायों के लिए जारी इस सूची के अनुसार, अगर वर्तमान स्थिति में चुनाव कराए जाएं तो जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 24 लाख 18 हजार 272 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

जयपुर में पुरुष महिला मतदाता

जयपुर की मतदाता सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 12 लाख 56 हजार 325 है।

जबकि महिला मतदाता 11 लाख 61 हजार 856 हैं।

इसके अलावा 91 ट्रांसजेंडर मतदाता भी इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा होंगे।

3.22 लाख वोटर्स हुए कम

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि प्रदेश स्तर पर भी मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।

20 फरवरी 2026 को जारी प्रारंभिक सूची में जहां कुल मतदाता संख्या 1.13 करोड़ से अधिक थी

वहीं अंतिम सूची में यह घटकर 1,10,07,876 रह गई है। इस दौरान 2.27 लाख नए मतदाताओं को जोड़ा गया,

लेकिन 5.49 लाख नाम हटाए गए, जिसके चलते कुल 3,22,037 मतदाता सूची से बाहर हो गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur