Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana Weather Update : हरियाणा सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, आज से लगातार तीन दिन इन जिलों में बारिश का अलर्ट

,

Haryana Weather Update : हरियाणा सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, आज से लगातार तीन दिन इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Update : हरियाणा सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, आज से लगातार तीन दिन इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Update : हरियाणा में नया सिस्टम एक्टिव होने से कई जिलों में बारिश के आसार पैदा हो गए है। बता दे की मार्च के अंतिम सप्ताह में हरियाणा में मौसम में तेज बदलाव आने वाला है।

देर रात मौसम के बदलाव के साथ रेवाड़ी, नारनौल और दक्षिण हरियाणा के आसपास के जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

30 मार्च तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, यह परिवर्तन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है, जिसका प्रभाव अब 30 मार्च तक पूरे राज्य में दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और उत्तर और पूर्वी हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर 28 और 29 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिलेगा। कई जिलों में आंधी के साथ तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटे) चलने का भी अनुमान है।

29 मार्च को पूरे हरियाणा में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, लेकिन 29 मार्च को फिर से व्यापक रूप से मौसम बिगड़ने की संभावना है।

30 मार्च को भी राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश जारी रहने की उम्मीद है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान मौसम शुष्क और ठंडा रहने की संभावना है।

तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा जारी

राज्य भर में न्यूनतम तापमान में कुछ हद तक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 2.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश जिलों में यह 16 से 20 डिग्री के बीच रहा।

भिवानी, रोहतक और गुरुग्राम जैसे जिलों में तापमान 18 से 20 डिग्री के आसपास रहा।

राज्य में औसत वृद्धि 1.1 डिग्री सेल्सियस रही और तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और रोहतक में तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।