Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather update: राजस्थान में एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, आज और कल आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

, ,

Rajasthan Weather update: राजस्थान में एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, आज और कल आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather update: राजस्थान में एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, आज और कल आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan weather Update : राजस्थान के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आज और कल जमकर बारिश होने वाली है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से छुटकारा मिलेगा।

बता दे की भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राज्य के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

शुक्रवार रात से बदला मौसम

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

ऐसे में 28 मई से राज्य में एक नया पक्षी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे मौसम में यू-टर्न आ गया है।

राज्य के उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का देर शाम भी देखने को मिली । इसका प्रभाव श्री गंगानगर से करौली तक देखा जा रहा है, जिसके तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे गर्मी से राहत मिली।

आज इन संभाग में बारिश का अलर्ट

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम विभाग ने 29 मई से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभागों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश (60-70 किमी प्रति घंटे) की भविष्यवाणी की है।

अगले कुछ दिनों तक राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश लंबे समय तक जारी रहेगी। इसके कारण 30-31 मई को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का अधिकतम प्रभाव पड़ने की संभावना है, जिसके तहत जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा प्रभावित होंगे।

उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मई के अंतिम सप्ताह से राहत जून की शुरुआत में जारी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur