Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / T20 WC 2026 Update: न्यूजीलैंड ने कनाडा पर अर्जित की 8 विकेट से जीत, रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी से बनाई सुपर 8 में जगह

T20 WC 2026 Update: न्यूजीलैंड ने कनाडा पर अर्जित की 8 विकेट से जीत, रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी से बनाई सुपर 8 में जगह

T20 WC 2026 Update: न्यूजीलैंड ने कनाडा पर अर्जित की 8 विकेट से जीत, रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी से बनाई सुपर 8 में जगह

T20 WC 2026 Update : आज सुबह न्यूजीलैंड ने कनाडा के बिच एक दमदार मुकाबला देखा गया। बता दे की चेन्नई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से पटकनी देकर एक कदम आगे बढ़ा लिया है और सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है ।

बता दे की पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने न्यूजीलैंड को174 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने 15.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। टीम ने 29 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच के बाद कीवियों के होंसले बुलंद होते नजर आ रहे है।

न्यूजीलैंड को फिर लगा शुरवाती झटका

जानकारी के लिए बता दे की हमेशा की तरह न्यूजीलैंड शरू में कुछ झटके जरूर लगे, लेकिन इसके बाद रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाल लिया।दोनों बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का शानदार मिश्रण के चलते एक संदर जीत हाशिल की है।

ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र का आत्मविश्वास भरा अर्धशतक

रचिन रविंद्र ने 38 गेंदों में 55 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने अपना अर्धशतक छक्के के साथ पूरा किया। ग्लेन फिलिप्स ने भी जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया और रविंद्र के साथ मैच को आसानी से खत्म किया।दोनों के बीच मजबूत साझेदारी ने कनाडा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

सुपर-8 में न्यूजीलैंड की एंट्री

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड सुपर-8 में पहुंच गया है। टीम का नेट रन रेट भी मजबूत हुआ है, जो आगे के मुकाबलों में अहम भूमिका निभा सकता है। अब कीवी टीम का लक्ष्य सुपर-8 में भी इसी लय को बरकरार रखना होगा।