Rajasthan Weather Alert : राजस्थान के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अगले कुछ घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान है।
बता दे की हरियाणा के सीमावर्ती कई जिलों में दोपहर बाद काल बादलों ने डेरा डाला हुआ है। जिसके चलते तेज बारिश का अनुमान जताया गया है।
India Meteorological Department के Meteorological Centre Jaipur ने सोमवार को तात्कालिक (Nowcast) चेतावनी जारी की है
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर समेत कई जिलों में मौसम बदलने की आशंका जताई गई है।
तेज हवाओं का के साथ बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
लोगों के लिए जरूरी सावधानियां
विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है:
सुरक्षित स्थान पर शरण लें
पेड़ों के नीचे खड़े न हों
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें
मौसम सामान्य होने तक इंतजार करें
अगले 3 घंटे बेहद अहम
यह चेतावनी जारी होने के समय से अगले तीन घंटों तक प्रभावी रहेगी। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
