Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / IAS पंकज अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, हरियाणा राज्यसभा की 2 सीटों पर आज से नॉमिनेशन शुरू, नोटिफिकेशन जारी

, , ,

IAS पंकज अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, हरियाणा राज्यसभा की 2 सीटों पर आज से नॉमिनेशन शुरू, नोटिफिकेशन जारी

IAS पंकज अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, हरियाणा राज्यसभा की 2 सीटों पर आज से नॉमिनेशन शुरू, नोटिफिकेशन जारी

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की 9 अप्रैल को हरियाणा से राज्यसभा की खाली होने जा रही 2 खाली सीटों को भरने के लिए भारतीय चुनाव आयोग (ECI) द्वारा आज नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बता दे की आईएएस पंकज अग्रवाल को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

5 मार्च तक नॉमिनेशन

अधिक जानकारी के लिए बता दे की अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 मार्च तक अपना नॉमिनेशन भर सकेंगे। वोटिंग के लिए 16 मार्च की डेट फाइनल की गई है। वहीं ईसीआई के जारी नोटिफिकेशन में हरियाणा के आईएएस पंकज अग्रवाल को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

पंकज अग्रवाल अभी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी देख रहे हैं। वहीं असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी हरियाणा विधानसभा के डिप्टी सेक्रेटरी गौरव गोयल को दी गई है।

किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल तक

अधिक जानकारी के लिए बता दे की भाजपा के 2 राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल तक है। अभी ये दोनों सीटें भाजपा के पास हैं। बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया। 16 मार्च को वोटिंग के बाद शाम को रिजल्ट जारी होगा।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की चुनावी मामलों के जानकार हेमंत कुमार ने गत दिवस भारतीय चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक शिकायत भेजी थी, जिसमें उन्होंने हरियाणा से राज्य सभा चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर (RO) के तौर पर विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद, एचसीएस के स्थान पर किसी भी उपयुक्त आईएएस अधिकारी को पदांकित करने की सार्वजनिक अपील की थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur