Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Bijali Bill Zero :राजस्थान में अब हर महीने आएगा बिजली बिल जीरो! PM मोदी ने अजमेर से दी योजना की जानकारी

, , ,

Bijali Bill Zero :राजस्थान में अब हर महीने आएगा बिजली बिल जीरो! PM मोदी ने अजमेर से दी योजना की जानकारी

Bijali Bill Zero :राजस्थान में अब हर महीने आएगा बिजली बिल जीरो! PM मोदी ने अजमेर से दी योजना की जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में भारी भरकम बिजली बिल से छुटकारा मिलने वाला है। आप अक्सर हर महीने बिजली के बिल से परेशान रहते है लेकिन अब आपको कोई भी बिल नहीं भरना पड़ेगा। बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर दौरे में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान में सवा लाख से अधिक परिवार इससे जुड़ चुके हैं, और कई घरों का बिजली बिल अब शून्य हो रहा है, और सोलर प्लांट लगाने के लिए लाभार्थियों को 78,000 रुपये तक की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में दी जा रही है. जिसका लाभ आप भी उठा सकते है। जानिए कैसे काम करती है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना योजना?

2024 में शरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त ब‍िजली योजना

अधिक जानकारी के लिए बता दे की केंद्र सरकार आम लोगों को सस्‍ती ब‍िजली देने के ल‍िए फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त ब‍िजली योजना शुरू की. अगर आप भी इस योजना का लाभ लेते है तो आपके घर का बिजली बिल भी जीरो हो जायगा. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, यह योजना तेजी से लोकप्रिय हो रही है, और लोग बड़ी संख्या में अपने घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगवा रहे हैं. यहाँ तक इस सिस्टम से आपको कमाई करने का मौका भी मिल सकता है। आप एक्स्ट्रा यूनिट उतपन कर विभाग को सप्लाई दे सकतें है।

सरकार देती है सब्सिड़ी

अधिक जानकरी के लिए बता दे की इस योजना का लाभ लेने वालों को सरकार 78 हजार तक की सब्सिड़ी भी देती है। जिसके तहत दिसंबर 2025 तक हजारों करोड़ रुपये की सब्सिडी बांटी जा चुकी है. सोलर स‍िस्टम लगवाने से पर‍िवारों की ब‍िजली की जरूरतें काफी हद तक पूरी होने लगी है.

कैसे करें आवेदन? PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

यह योजना पूरी तरह मांग आधारित है. राष्ट्रीय पोर्टल पर आवेदन करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन करने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmsuryaghar.gov.in) पर जाएं.
यहां Apply Now पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें. Captcha फिल करें और फिर वेरिफाई पर क्लिक कर दें.PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana
इतना करने के बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे भरकर लॉगिन कर लें.
इसके बाद आपसे बेसिक जानकारी ली जाएगी जैसे- नाम, ईमेल, पता, राज्‍य, जिला, पिन कोड आदि. सभी पूछी गई जानकारी भरें और सेव पर क्लिक करें.
आखिर में ‘Apply for Solar Rooftop’ पर क्लिक करें.
राज्य, जिला और बिजली वितरण कंपनी का चयन करें. अपना कंज्‍यूमर अकाउंट नंबर डालें. आपकी बिजली कनेक्शन की जानकारी लोड होने के बाद फॉर्म सबमिट कर कर दें.