Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana Tractor Subsidy : हरियाणा में अब हर किसान को ट्रैक्टर पर मिलेगी 5 लाख की सब्सिडी, सैनी सरकार का बड़ा फैसला

,

Haryana Tractor Subsidy : हरियाणा में अब हर किसान को ट्रैक्टर पर मिलेगी 5 लाख की सब्सिडी, सैनी सरकार का बड़ा फैसला

Haryana Tractor Subsidy : हरियाणा में अब हर किसान को ट्रैक्टर पर मिलेगी 5 लाख की सब्सिडी, सैनी सरकार का बड़ा फैसला

Haryana Electric Tractor Subsidy Scheme : हरियाणा में क्सीजनों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार ने उनके हित में एक और बड़ा फैसला लिया है। तेल संकट को देखते हुए राज्य सरकार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की खरीद पर किसानों को पांच लाख रुपये की सब्सिडी देगी।

हरियाणा में लगेंगें इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के नए प्लांट

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियों के अधिकारियों से भी हरियाणा में अपने प्लांट लगाने के लिए बात की जा रही है, जिससे किसानों के लिए नया ट्रैक्टर और उससे जुड़े उपकरण खरीदना आसान हो जाएगा, दूसरे राज्य में टैक्स नहीं लगेगा और उत्पाद सस्ता हो जाएगा।

हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कई इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर निर्माताओं के साथ बातचीत की और एक कंपनी द्वारा 45-हॉर्सपावर के इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का डेमो भी देखा। ट्रैक्टर ने रोटोवेटर से खेत में जुताई की।

किसानों को बता दे की इस 45 HP के इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की जुताई में इस्तेमाल किया गया हल रोटावेटर का भार उठाने में सक्षम है।

बता दे की सरकार ने अब इसके बाद भी राज्य सरकार ने ट्रैक्टरों की खरीद पर पांच लाख रुपये की सब्सिडी देने का दावा किया।

15 लाख का ट्रैक्टर मिलेगा 8 लाख में

अधिक जानकारी के लिए बता दे की 45-हॉर्सपावर के इस ई-ट्रैक्टर की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।

वहीँ सरकार कोशिश कर रही है की इस पर 2 लाख रूपए की और छूट मिले। जिसके बाद इस ट्रैक्टर के लिए किसानों को 13 लाख रुपये देने होंगे, जिसके बाद सरकार पांच लाख रुपये की सब्सिडी देगी और किसान को आठ लाख रुपये देने होंगे।

हमने डेमो देखा है जिसके बाद ही निर्माता कंपनियों से बातचीत को आगे बढ़ा रहे हैं। महंगे हो रहे डीजल से किसानों को छुटकारा मिल जाएगा। ट्रैक्टर की बैट्री को अपने घर ही चार्ज किया जा सकेगा।

– राव नरबीर सिंह, उद्योग मंत्री, हरियाणा

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur