Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / राजस्थान के इस जिले में भी अब बदला school time table, जानिए कल से कितने बजे खुलेंगें विधालय

, ,

राजस्थान के इस जिले में भी अब बदला school time table, जानिए कल से कितने बजे खुलेंगें विधालय

राजस्थान के इस जिले में भी अब बदला school time table, जानिए कल से कितने बजे खुलेंगें विधालय

Rajasthan School Time Table Change : करौली में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल के समय में संशोधन करने का आदेश जारी किया है।

यह आदेश 27 अप्रैल, 2026 से 16 मई, 2026 तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने कहा कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

11 बजे तक ही संचालित होगी अब कक्षा

जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब जिले के सभी स्कूलों में 1 से 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक ही संचालित होंगी।

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए पहले निर्धारित समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह कदम गर्मी के बढ़ते प्रभाव और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए उठाया गया है, ताकि छात्रों को गर्मी और अत्यधिक तापमान से बचाया जा सके।

दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन

जिला कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत आदेश जारी किया है।

सभी स्कूल अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

आदेश का पालन नहीं करने पर स्कूल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह जानकारी सहायक निदेशक, सूचना और जनसंपर्क धर्मेंद्र कुमार मीणा ने साझा की।

यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि जिले में लू शुरू हो गई है, जिससे छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूल प्रबंधन को नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur