Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather : राजस्थान में अब चढ़ने लगा पारा, जानें इस पुरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

, ,

Rajasthan Weather : राजस्थान में अब चढ़ने लगा पारा, जानें इस पुरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

Rajasthan Weather : राजस्थान में अब चढ़ने लगा पारा, जानें इस पुरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बता दे की ठंढ के बाद अब गर्मी ने तेवर दिखाने शरू कर दिया है। रविवार सुबह से आसमान साफ रहा और सूरज निकलने के साथ गर्मी और बढ़ गई।

पश्चिमी जिलों के अलावा, पूर्व और दक्षिण के 12 से अधिक जिलों में रविवार को अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। दिन के साथ-साथ अब कुछ शहरों में रात में भी ठंड कम होने लगी है।

न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने अगले 4-5 दिनों के लिए राज्य में आसमान साफ रहने और तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की भविष्यवाणी की है।

पिछले 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो राज्य के सभी शहरों में आसमान साफ था। जोधपुर संभाग के बीकानेर जिलों में सुबह से धूप खिली रही और देर शाम तक गर्मी बनी रही। बाड़मेर में रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़, जैसलमेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर, कोटा में 37.4 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 37.8 डिग्री सेल्सियस, प्रतापगढ़ में 37.2 डिग्री सेल्सियस,

जालौर, उदयपुर में 37.1 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 36.4 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली (टोंक) में 36.1 डिग्री सेल्सियस, पिलानी (झुंझुनू) श्रीगंगानगर, चुरू में 35.8 डिग्री सेल्सियस, दौसा, करौली में 35.4 डिग्री सेल्सियस, पाली में 35.1 डिग्री सेल्सियस और जयपुर, अजमेर में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस सप्ताह कैसा रहेगा राजस्थान में मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि अगले 4-5 दिनों तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा।

इस सप्ताह कई शहरों में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur