CNG Price Hike 15 May 2026 आज शुक्रवार के दिन आम जनता को झटके पर झटके लग रहे है। बता दे की पेट्रोल और डीजल के बाद सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। पहले सीएनजी की कीमत 77.09 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब बढ़कर 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि
महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में भी सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की है।
बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय तनाव और होर्मुज क्षेत्र में आपूर्ति में व्यवधान की आशंका के कारण गैस की कीमतें प्रभावित हुई हैं। इसका सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ेगा।
किराया भी होगा महंगा
विशेषज्ञों का मानना है कि सीएनजी के महंगे होने के कारण सार्वजनिक परिवहन की लागत बढ़ सकती है।
दिल्ली और कई बड़े शहरों में ऑटो, टैक्सी और बसों का एक बड़ा हिस्सा सीएनजी से चलता है।
ऐसे में किराया बढ़ने की संभावना है।
यह वृद्धि उन लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकती है जो रोजाना यात्रा करते हैं,
क्योंकि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का प्रभाव मुद्रास्फीति पर पहले से ही दिखाई दे रहा है।





