Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana : हरियाणा में अब बिना परमीशन नहीं कटेंगे पेड़, HC ने तत्काल प्रभाव से लगाई रोक

,

Haryana : हरियाणा में अब बिना परमीशन नहीं कटेंगे पेड़, HC ने तत्काल प्रभाव से लगाई रोक

Haryana : हरियाणा में अब बिना परमीशन नहीं कटेंगे पेड़, HC ने तत्काल प्रभाव से लगाई रोक

Haryana News : हरियाणा से इसवक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर सख्त आदेश पारित करते हुए हरियाणा में पेड़ों की कटाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

पुरे राज्य में बिना अनुमति के नहीं कटेंगें पेड़

बुधवार को मामले की सुनवाई दौरान चीफ जस्टिस शील नागू ने न केवल वर्तमान मामले में पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई बल्कि पूरे राज्य में बिना अदालत की पूर्व अनुमति के किसी भी प्रकार के वृक्ष कटाई पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।Haryana News

अदालत ने यह आदेश राज्य में वन क्षेत्र की स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए दिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की कि हरियाणा में वन आवरण देश में सबसे कम स्तर पर पहुंच चुका है जो गंभीर पर्यावरणीय संकट की ओर संकेत करता है।

यह एक्सैस मामला विशेष रूप से जीरकपुर-पंचकूला कंट्रोल्ड हाईवे परियोजना से जुड़ा हुआ है जिसे लेकर जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में दावा किया गया है कि यह परियोजना ट्राइसिटी क्षेत्र के पर्यावरणीय संतुलन के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

प्रस्तावित परियोजना तहत लगभग 17.57 हैक्टेयर वन भूमि को डायवर्ट किया जाना है और 5000 पुराने पेड़ों को काटने की योजना है।Haryana News

याचिकाकर्त्ताओं ने दी ये जानकारी

याचिकाकर्त्ताओं की ओर से अदालत को बताया गया कि इस परियोजना से पंचकूला के प्रमुख हरित क्षेत्र प्रभावित होंगे, जिनमें पंचकूला गोल्फ कोर्स, सैक्टर-1ए की ग्रीन बैल्ट और घग्गर नदी के किनारे स्थित वन क्षेत्र शामिल हैं।

यह इलाका ट्राइसिटी का ग्रीन लंग माना जाता है जो वायु गुणवत्ता और जैव विविधता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।Haryana News

कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए न केवल तत्काल राहत दी बल्कि राज्य सरकार और संबंधित विभागों को भी स्पष्ट संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur