Haryana ACB action : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की ACB का एक बार फिर बड़ा एक्शन देखने को मिला है।
50 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की मामला फतेहाबाद जिले का है। जहाँ भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम ने खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात पंचायती राज पटवारी उमेद सिंह बूरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
भूमि की रजिस्ट्री करवाने के बदले रिश्वत
गांव पारता निवासी कपिल कुमार ने एसीबी को शिकायत दी थी कि पटवारी गांव की शामलात भूमि की रजिस्ट्री करवाने के बदले उससे 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है और बिना पैसे काम करने से मना कर रहा है।ACB action
ACB के DSP नैन के नेतृत्व में कार्रवाई
इस पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने डीएसपी ओमप्रकाश नैन के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की तय राशि दे आरोपित के पास भेजा। नोटों के नंबर दर्ज किए व रसायन लगाया गया।ACB action
जैसे ही पटवारी उमेद ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये लिए, एसीबी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के हाथ धुलाए तो पानी लाल हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।





