Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Petrol-Diesel Price Hike: हरियाणा राजस्थान समेत देशभर में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से नई दरें लागू

, , ,

Petrol-Diesel Price Hike: हरियाणा राजस्थान समेत देशभर में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से नई दरें लागू

Petrol-Diesel Price Hike: हरियाणा राजस्थान समेत देशभर में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से नई दरें लागू

Petrol-Diesel Price Hike: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का प्रभाव अब भारत के आम आदमी पर पड़ने लगा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं।

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3.29 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है।

इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण तेल कंपनियों को हर महीने 30,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 3.29 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इसके साथ ही शहर में पेट्रोल की कीमत 108.74 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

मुंबई में पेट्रोल 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 106.68 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 2.83 रुपये प्रति लीटर हो गया।

तमिलनाडु की राजधानी में अब एक लीटर पेट्रोल 103.67 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत में प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

कोलकाता में अब नया रेट 95.13 है तो मुंबई में डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

चेन्नई में डीजल की कीमत 2.86 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गई।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना है।

ईंधन के महंगे होने से परिवहन महंगा हो जाएगा और इससे सब्जियों, राशन, दूध और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ेंगी।

अप्रैल में थोक मुद्रास्फीति कई वर्षों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई क्योंकि कच्चे पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में वृद्धि हुई।

पेट्रोल की महंगाई दर अप्रैल में बढ़कर 32.4 फीसदी हो गई, जो एक महीने पहले 2.50 फीसदी थी।

इसी तरह, हाई-स्पीड डीजल की कीमत 3.62 प्रतिशत से बढ़कर 25.19 प्रतिशत हो गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur