Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी, जानिए आज क्या हैं नई कीमतें

,

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी, जानिए आज क्या हैं नई कीमतें

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी, जानिए आज क्या हैं नई कीमतें

Rajasthan Petrol diesel price:  मध्य पूर्व संकट का प्रभाव अब पूरे देश में महसूस होने लगा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है।

आज (15 मई) सुबह पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी होने से आम आदमी को बड़ा झटका लगा है।

जयपुर में पेट्रोल की कीमत 104.75 रुपये से बढ़कर 108 रुपये हो गई है।

डीजल की कीमत 90.24 रुपये प्रति लीटर से 3.02 रुपये बढ़कर 93.26 रुपये प्रति लीटर हो गई।

वहीं श्रीगंगानगर के सीमावर्ती क्षेत्र में कीमत पहले 106.21 थी, अब यह 3.25 बढ़कर 109.46 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

वहीं, डीजल की कीमत 94.74 रुपये प्रति लीटर है।

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण तेल कंपनियों को हर महीने 30,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 3.29 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इसके साथ ही शहर में पेट्रोल की कीमत 108.74 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

मुंबई में पेट्रोल 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 106.68 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 2.83 रुपये प्रति लीटर हो गया।

तमिलनाडु की राजधानी में अब एक लीटर पेट्रोल 103.67 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत में प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

कोलकाता में अब नया रेट 95.13 है तो मुंबई में डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur