Petrol-Diesel Prices Today: अगर आज आप भी अपनी गाडी की टंकी फुल करवाना चाहते है तो बता दे की एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। पिछले कुछ समय से देशभर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है मई महीने में कीमतें चौथी बार बढ़ाई गई है ।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की आज पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा अब राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है।
ताजा बढ़ोतरी के 10 दिनों के भीतर, देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 7.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।
इससे पहले 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
25 मई 2026 के लिए चार मेट्रो शहरों का आरएसपी (खुदरा बिक्री मूल्य) इस प्रकार हैः –
- दिल्ली-रु। 102.12 (+ 2.61)
- कोलकाता-113.51 रुपये (+ 2.87)
- मुंबई 111.21 रुपये (+ 2.72)
- चेन्नई-रु। 107.77 (+ 2.46)
- हाई-स्पीड डीजल की कीमतें
- दिल्ली-95.20 रुपये (+ 2.71)
- कोलकाता-99.82 रुपये (+ 2.80)
- मुंबई 97.83 रुपये (+ 2.81)
- चेन्नई-99.55 रुपये (+ 2.57)
कब कब बढ़ा है पेट्रोल
बता दे की पेट्रोल डीजल की कीमतों में लास्ट बढ़ोतरी 2020 के अंदर हुई थी। उसके बाद इसी महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 मई को 3 रुपये प्रति लीटर और 19 मई को लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।
नायरा एनर्जी ने मार्च में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 5 रुपये और 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी।





