Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Petrol Diesel को लेकर मचा बवाल, हरियाणा में बचा है सिर्फ इतने दिन का स्टॉक…

,

Petrol Diesel को लेकर मचा बवाल, हरियाणा में बचा है सिर्फ इतने दिन का स्टॉक…

Petrol Diesel को लेकर मचा बवाल, हरियाणा में बचा है सिर्फ इतने दिन का स्टॉक…

Haryana Petrol Diesel Update : हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने अब घरेलू गैस (एलपीजी) के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है हिसार, भिवानी, बल्लभगढ़ और जींद सहित हरियाणा के कई पेट्रोल पंपों पर आज भी भीड़ बनी रही।


अधिक जानकारी के लिए बता दें कि एडवांस पेमेंट के बाद भी तेल कंपनियां 2-3 दिन बाद स्टॉक भेज रही हैं। इसके कारण राज्य के कई पम्पों पर सूखा नजर आ रहा है।


अधिक जानकारी के लिए बता दे की स्टॉक की कमी या फिर देरी के बाद ग्राहक बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल भरने के लिए भी पहुंच रहे हैं।

चालकों का कहना है कि लोगों में डर का माहौल है की कुछ ग्राहक बड़े ड्रमों और पानी के टैंकों में डीजल भरने के लिए पहुंच रहे हैं।


अब स्टॉक में कमी आने के बाद पंप ऑपरेटरों ने सरकारी विभागों को ऋण पर तेल देना बंद कर दिया है।

हालांकि, सीएम नायब सैनी ने कहा है कि राज्य में 6 दिन का पेट्रोल और 4 दिन का डीजल स्टॉक बचा है।


हरियाणा में 7 दिन का स्टॉक


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की। इसमें सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि टर्मिनलों पर पेट्रोल और डीजल का 7 दिनों का स्टॉक है।

पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है।


हिसार में पेट्रोल पंप संचालकों ने आयुक्त से शिकायत की कि तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) समय पर ईंधन की आपूर्ति नहीं कर रही हैं।

कई पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं। समय-समय पर अग्रिम भुगतान करने के बाद भी कंपनियों को पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति नहीं मिल रही है।


आपातकालीन सेवाएं भी खतरे में हैं। पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा कि कभी-कभी एम्बुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए भी ईंधन उपलब्ध नहीं होता है।


वहीँ दूसरी तरफ पेट्रोल पंप संचालकों ने प्रशासन से एक प्रभावी निगरानी प्रणाली बनाने की मांग की। ताकि प्रत्येक पंप पर स्टॉक की स्थिति की निगरानी की जा सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur