PM kisan 23rd installment Final Date : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता देती है।
यह पूरी राशि एक बार में नहीं दी जाती है, बल्कि तीन बराबर भागों में किसानों के खातों में भेजी जाती है।
यानी हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त आती है।
यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है
अब तक इस योजना की 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और किसान अब 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे में हमें बताएं कि अगली किस्त कब आ सकती है और किसे इसका लाभ मिलेगा।
13 मार्च को जारी हुई थी 22वीं किस्त
हाल ही में इस योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी की गई थी। चूंकि किस्त योजना के तहत हर चार महीने में दी जाती है, ऐसा माना जाता है कि अगली किस्त यानी 23वीं किस्त जुलाई के महीने में आ सकती है।
हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
इसलिए किसानों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।
किसान लाभ लेने के लिए जरूरी बातों पर दे ध्यान
केवल उन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। जिहोने कुछ शर्तों का पालन करना होता है।
यदि कोई किसान इन शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो उसकी किस्त अटक सकती है।
इसलिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं को समय पर पूरा करना बहुत महत्वपूर्ण है।
जल्द पूरा करें KYC
यदि आपने हाल ही में इस योजना में पंजीकरण कराया है और अभी तक ई-केवाईसी नहीं किया है, तो इसे जल्द ही पूरा करें।
यदि ई-केवाईसी अधूरा है, तो किस्त को रोका जा सकता है।
इसके अलावा जियो-वेरिफिकेशन और आधार को बैंक खाते से जोड़ना भी जरूरी है।
इन सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने वाले किसानों को ही अगली किस्त का लाभ मिलेगा।
ऑनलाइन कैसे करें चेक
अगर आप जानना चाहते हैं कि लाभार्थी सूची में आपका नाम है या नहीं, तो इसके लिए आप घर बैठे ऑनलाइन जांच कर सकते हैं।
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट-pmkisan पर जाएं।
लाभार्थी सूची विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।
सभी विवरण भरने के बाद, खोज बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके गांव की पूरी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसमें आप आसानी से अपना नाम देख सकते हैं।
22वीं किस्त का मिला करोड़ों किसानों को लाभ
सरकारी आंकड़ों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 22वीं किस्त तक इस योजना के तहत किसानों को कुल 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक दिए जा चुके हैं।
यह योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए वित्तीय सहायता रही है और भविष्य में भी इसका लाभ मिलता रहेगा।
