Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / PM Kisan Yojana 22nd installment: कुछ देर बाद ही 9 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर होगा पैसा…पीएम किसान की 22वीं किस्त की आज PM मोदी देंगें सौगात

, , ,

PM Kisan Yojana 22nd installment: कुछ देर बाद ही 9 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर होगा पैसा…पीएम किसान की 22वीं किस्त की आज PM मोदी देंगें सौगात

PM Kisan Yojana 22nd installment: कुछ देर बाद ही 9 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर होगा पैसा…पीएम किसान की 22वीं किस्त की आज PM मोदी देंगें सौगात

PM Kisan Yojana 22nd installment: किसानों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। आज किसानों के खाते में दो दो हजार रूपए ट्रांसफर हो सकते है। बता दे की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च यानि आज 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित करेंगे।

आज जारी होगी पीएम किसान की 22वीं किस्त

अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रधानमंत्री 13 मार्च को असम में होंगे। यहां से वह पीएम किसान सम्मान की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त पिछले साल 19 नवंबर को जारी की गई थी। अगली किस्त फरवरी में आने वाली थी, लेकिन इसमें देरी होती रही। किसानों को होली से पहले पैसे मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब आखिरकार किसानों को अच्छी खबर मिल गई है।

PM का असम दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम का दौरा करेंगे। 13 मार्च को पीएम मोदी कोकराझाड़ जाएंगे। इसके बाद गुवाहाटी में कई कार्यक्रम होंगे। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि पीएम किसान का पैसा कोकराझाड़ या गुवाहाटी से स्थानांतरित किया जाएगा या नहीं। अगले दिन 14 मार्च को पीएम मोदी सिलचर का दौरा करेंगे।

अपना स्टेटस कैसे चेक करें?

पीएम किसान 2000 पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के हस्तांतरण के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 30 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए। पीएम किसान की 21वीं किस्त का पैसा भी कई किसानों के खातों में आने से रोक दिया गया। यदि आपको भी संदेह है कि आपको पीएम किसान की 22वीं किस्त मिलेगी या नहीं, तो आप ऑनलाइन जांच कर सकते हैं।

सबसे पहले पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं
यहां आपको Know Your Status पर क्लिक करना है
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरें और कैप्चा कोड लिखें
मोबाइल पर ओटीपी आएगा, उसे भरें, आपके खाते की जानकारी मिल जाएगी

पीएम किसान लिस्ट ऐसे करें अपना नाम चेक?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की सूची में अपना नाम चेक करने के लिए आपको फिर से पीएम किसान पोर्टल पर जाना होगा। यहाँ आपको लाभार्थी सूची पर क्लिक करना होगा। अब अपने राज्य, जिले, उप-जिले, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें। पूरे गांव की एक सूची खुलेगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।