Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / PM मोदी का राजस्थान दौरा स्थगित, पचपदरा रिफाइनरी में लगी थी भीषण आग

,

PM मोदी का राजस्थान दौरा स्थगित, पचपदरा रिफाइनरी में लगी थी भीषण आग

PM मोदी का राजस्थान दौरा स्थगित, पचपदरा रिफाइनरी में लगी थी भीषण आग

PM Modi Rajasthan Pachpdra Visit Cancelled :राजस्थान से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है।

बता दे कि प्रदेश में कल PM मोदी का दौरा था लेकिन जनता के लिए एक बड़ी निराश कर देने वाली खबर सामने आ रही है की पचपदरा स्थित रिफाइनरी प्लांट में सोमवार को भीषण आग लग गई।

वहीँ आग लगने से चारों तरफ अफरा तफरा का माहौल पैदा हो गया। आग की घटना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का मंगलवार को होने वाला दौरा स्थगित हो गया।

जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे रिफाइनरी के सीडीयू-वीडीयू साइड पर एक्सचेंजर फटने से आग लग गई।

विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई, जिससे मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

घटना ऐसे समय हुई जब एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही थी।

हताहत होने कि अभी तक खबर नहीं

घटना के तुरंत बाद रिफाइनरी परिसर में आपात स्थिति जैसी हालात बन गए और एचआरआरएल प्रबंधन व प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया था।

कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur