Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / अंडर 14 व 17 में पीएमश्री इंद्रपुरा की टीम बनी विजेता

,

अंडर 14 व 17 में पीएमश्री इंद्रपुरा की टीम बनी विजेता

इन्द्रपुरा की दोनों टीमों को मिला गोल्ड मैडल

मानसी टांक की कप्तानी में बालिका वर्ग में इंद्रपुरा ने जीता गोल्ड मैडल

उदयपुरवाटी, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय इंद्रपुरा में गत चार दिन से चल रही संभागीय स्तरीय अंडर 14 व 17 वालीबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। प्राचार्य मनवीर सिंह मीणा ने बताया कि अंडर 17 के फाइनल मुकाबले में इंद्रपुरा की टीम ने चितौड़गढ़ को 3-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंडर 14 के दूसरे मुकाबले में पीएमश्री केवी इंद्रपुरा ने पीएमश्री केवी देवली 3-0 हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। पीटीआई होशियार सिंह ने बताया कि सम्भाग से 9 टीमों ने हिस्सा लिया। इन टीमों में सलेक्ट खिलाड़ी नेशनल स्तर पर खेलने जाएंगे। शिवनाथ सिंह चौहान कोटा ने बताया कि अंडर 17 व 14 नेशनल के लिए 12-12खिलाड़ियों का चयन किया गया है। नेशनल के लिए जाने से पहले इनका शिविर लगाया जाएगा। प्रतियोगिता में नरेंद्र काजला , कमल भगासरा हमीमपुर , प्रदीप चुरू व नवीन काजला हरिपुरा ने निर्णायक की भूमिका निभाई है।

समारोह के समापन पर बांटे मेडल

प्रतियोगिता के समापन समारोह पर पीएमश्री केवी इंद्रपुरा में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य मनवीर सिंह मीणा के आतिथ्य में विजेता-उपविजेता टीमों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अंडर 17 व 14 की विजेता पीएमश्री कीवी इंद्रपुरा की टीम को गोल्ड मेडल पहनाकर हौसला बढ़ाया। अंडर 17 की उपविजेता पीएमश्री केवी चितौड़ की टीम को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। इसी प्रकार अंडर 14 की उपविजेता पीएमश्री केवी देवली को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। समारोह में सुनील दत्त पारीक, रविन्द्र कुमार, सुरेंद्र कुमार मीणा, मनीष चौधरी, सतवीर सिंह सहित मौजूद थे।

इंद्रपुरा ने अंडर 17 गर्ल्स में भी जीता गोल्ड
जिला मुख्यालय झूंझुनूं के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में चल रही सम्भाग स्तरीय बालिका वर्ग की अंडर 17 वालीबॉल प्रतियोगिता में खेतड़ी नगर व झुंझुनूं की टीम को हराकर पीएमश्री केवी इंद्रपुरा की टीम विजेता बनी। टीम की शिक्षक लक्ष्मी सैनी ने बताया कि टीम को गोल्ड मेडल प्रदान किया है। टीम में कप्तान की भूमिका मानवी टांक ने निभाई। पीएमश्री केवी इंद्रपुरा की टीम ने खेतड़ी नगर को 2-1 व झूंझुनूं की टीम को 3-0 से हराया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur