Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana IPS-HPS transfer : हरियाणा में 8 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, 24 IPS और 5 HPS के हुए तबादले, देखें पूरी सूची

,

Haryana IPS-HPS transfer : हरियाणा में 8 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, 24 IPS और 5 HPS के हुए तबादले, देखें पूरी सूची

Haryana IPS-HPS transfer : हरियाणा में 8 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, 24 IPS और 5 HPS के हुए तबादले, देखें पूरी सूची

Haryana IPS-HPS transfer : हरियाणा में एक बार फिर तबदला एक्सप्रेस चली है। बता दे की गुरुवार शाम को आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के बड़े तबादले हुए। इनमें से 24 का तबादला कर दिया गया है। हिसार और रोहतक सहित आठ जिलों के एसपी बदले गए हैं, जबकि पांच एचपीएस को भी बदला गया है।

गुरुग्राम पुलिस कमिश्नरेट के पांच आईपीएस अधिकारियों को भी बदल दिया गया है, जिनमें से डीसीपी मुख्यालय अर्पित जैन को नूंह में एसपी के रूप में तैनात किया गया है,

जबकि डीसीपी मानेसर दीपक जेवारिया को नारनौल में एसपी के रूप में तैनात किया गया है।

इतने दिनों में सरकार द्वारा किया गया यह दूसरा फेरबदल है। इससे पहले भी 9 आईपीएस और 14 एचपीएस अधिकारियों के दायरे और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया था।

आईपीएस राजेश कुमार को एसपी नूंह से एसपी एससीबी, आईपीएस डॉ. अर्पित जैन को डीसीपी हेडक्वार्टर गुरुग्राम से एसपी नूंह भेजा गया है।

सुरिंदर बोहरिया को एसपी रोहतक से एसपी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है,

आईपीएस शशांक कुमार सावन को एसपी हिसार से एआईजी एडमिनिस्ट्रेशन पीएचक्यू भेजा गया।

सिद्धांत जैन को एसपी फतेहाबाद से एसपी हिसार की जिम्मेदारी दी गई है।

आईपीएस नितिका खट्टर को एसपी डबवाली से एसपी फतेहाबाद भेजा गया है।

आईपीएस जसलीन कौर संभालेंगी एसपी डबवाली की जिम्मेदारी

आईपीएस पूजा वशिष्ठ को एसपी नारनौल से एसपी एसवी एंड एसीबी (एच), गौरव राजपुरोहित को डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम से एसपी रोहतक की जिम्मेदारी दी गई है।

आईपीएस दीप्ति गर्ग को डीसीपी झज्जर बनाया गया है।

सोनाक्षी सिंह डीसीपी सोनीपत की जिम्मेदारी संभालेंगी

आईपीएस उत्तम को एडिशनल एसपी हिसार से डीसीपी एनआईटी फरीदाबाद
आईपीएस प्रतीक अग्रवाल को एडिशनल एसपी रोहतक से डीसीपी बल्लभगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार की ओर से जारी ट्रांसफर की लिस्ट…