Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / बीकानेर युवती मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांव का ही एक युवक गिरफ्तार, अभी भी धरना जारी

, ,

बीकानेर युवती मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांव का ही एक युवक गिरफ्तार, अभी भी धरना जारी

बीकानेर युवती मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांव का ही एक युवक गिरफ्तार, अभी भी धरना जारी

Bikaner Murder Case : बीकानेर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की आठवीं कक्षा युवती हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दे की पुलिस ने एक गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है।

झाड़ियों में मिला था शव

मामले की जानकारी के लिए बता दे की बीकानेर जिले के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में 8वीं कक्षा की एक मासूम छात्रा (लगभग 13 वर्षीय) बोर्ड परीक्षा देने घर से निकली थी. परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद जब वह समय पर नहीं पहुंची, तो शिक्षकों ने परिवार को सूचना दी. परिवार ने तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला. बाद में नहर के पास झाड़ियों में उसका अर्धनग्न शव मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. बच्ची को गला घोंटकर और मुंह में रेत भरकर क्रूरता से मार डाला गया. परिजनों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया. वहीँ इस मामले की खबर जिले के साथ साथ पुरे प्रदेश में फ़ैल गई। हर किसी की आँखें नम दिखाई दी।Bikaner Murder Case

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी धरना स्थल पहुंचे

अधिक जानकारी के लिए बता दे की बीकानेर जिले के रणजीतपुरा (बज्जू क्षेत्र) में नाबालिग छात्रा के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और हत्या मामले में समाज का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है. धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी है. इस बीच पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी धरना स्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की. उन्होंने आगे कहा, “अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर ऐसे क्रूर अपराधियों और ऐसे लोगों को समाज से बाहर करें. समाज को एकजुट होकर इन अपराधों के खिलाफ मजबूत आवाज उठानी होगी. पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मिलनी चाहिएBikaner Murder Case

पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा

पूर्व मंत्री ने धरना स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की. उन्होंने सभी लोगों से पीड़ित परिवार की मदद में आगे आने की अपील की. देवी सिंह भाटी ने कहा, “मुझे लग रहा था कि आरोपी को पकड़ने में एक-दो दिन लगेंगे, लेकिन पुलिस ने रात-दिन एक करके त्वरित कार्रवाई की और मुख्य आरोपी श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया. इस तेजी और समर्पण के लिए मैं प्रशासन और पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.”