Haryana HSC Exam : हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) और अन्य संबद्ध सेवाओं के 102 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा राज्य के आठ जिलों में आयोजित की जाएगी।
इन जिलों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन पदों के लिए करीब 97 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
इस बार परीक्षा में पहली बार उम्मीदवारों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।
26 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा लोक सेवा आयोग 26 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा,
जबकि मुख्य परीक्षा 27 से 29 जून तक तीन दिनों के लिए आयोजित की जाएगी।
आयोग ने परीक्षा की तैयारी के लिए जिलों और परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रारंभिक परीक्षा के बाद प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे और सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान के लिए आधार आधारित सत्यापन की व्यवस्था की जाएगी।



