Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / 18 साल के IPL इतिहास में पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, आज बना दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

, ,

18 साल के IPL इतिहास में पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, आज बना दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

18 साल के IPL इतिहास में पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, आज बना दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

IPL Match Highlight : आज का मैच इतिहास के सुनहरे अक्सरों में लिखा जायगा। बता दे कि पंजाब किंग्स ऐसा करने वाली पहली और दूसरी टीम बन गई। आज दोपहर को दिल्ली ने पंजाब के सामने 265 रनों का लक्ष्य रखा था । पंजाब के दमदार बल्लेबाजी यह लक्ष्य हाशिल कर लिया

IPL इतिहास कि सबसे बड़ी जीत

यह पंजाब की आईपीएल में सबसे बड़ी जीत है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रियांश आर्य और प्रभसिम्रान सिंह की तूफानी शुरुआत के बाद श्रेयस अय्यर की 71 रन की पारी ने पंजाब को 7 गेंद रहते जीत दिलाई। इससे पहले पंजाब का सर्वोच्च लक्ष्य 262 रन था।

दिल्ली ने पहले बल्ले बजी करते बनाये 264 रन

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि आज दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर में पथुम निसांका (11) को आउट किया।

इसके बाद नीतीश राणा ने केएल राहुल के साथ नाबाद साझेदारी की और टीम के स्कोर को 15.3 ओवर में 200 के पार ले गए।

इस दौरान केएल राहुल ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 47 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके और पांच छक्के लगाए। नीतीश कुमार को 17वें ओवर में चौका लगा।

यह आईपीएल के इतिहास में दोनों बल्लेबाजों के बीच 220 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी थी।

19वें ओवर में जेवियर बेटरलेट ने शतक की ओर बढ़ रहे नीतीश राणा को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया।

नीतीश राणा ने 44 गेंदों पर 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 91 रन बनाए।

दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों में 264 रन बनाए। राहुल ने 67 गेंदों पर 16 चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 152 रन बनाए।


यह आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज का तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। लेकिन पंजाब कि बेटिंग के सामने यह स्कोर छोटा दिखने लगा और एक दमदार मैच में जीत हाशिल कि।

दोनों टीमों कि प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur