Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / हरियाणा में छोटे से किसान की बेटी की शादी में अचानक पहुंचे राहुल गांधी, झूम उठा पूरा परिवार

, ,

हरियाणा में छोटे से किसान की बेटी की शादी में अचानक पहुंचे राहुल गांधी, झूम उठा पूरा परिवार

हरियाणा में छोटे से किसान की बेटी की शादी में अचानक पहुंचे राहुल गांधी, झूम उठा पूरा परिवार

Rahul Gandhi Visit In Haryana Wedding : सोनीपत जिले के गोहाना इलाके के मदीना गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अचानक एक किसान के घर पहुंचे तो माहौल और अधिक उत्साहित हो गया। किसान संजय मलिक की बेटी की शादी में दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए राहुल गांधी यहां आए थे।

परिवार के साथ बिताया एक घंटे से ज्यादा समय

बताया जा रहा है कि सुबह किसान संजय मलिक को फोन आया कि राहुल गांधी उनकी बेटी की शादी में आने वाले हैं। इसके बाद रात करीब 10.15 बजे राहुल गांधी अपनी सुरक्षा टीम के साथ गांव मदीना पहुंचे और परिवार के साथ एक घंटे से ज्यादा समय बिताया।

खाने का स्वाद भी चखा

राहुल गांधी ने संजय मलिक, उनकी बेटी और पूरे परिवार से सादगी से मुलाकात की। उन्होंने दुल्हन को आशीर्वाद दिया और परिवार के साथ खाना भी खाया और शादी में बनी पारंपरिक मिठाइयों और व्यंजनों-चुरमा, जलेबी, लड्डु और मिसी रोटी-सब्जी का स्वाद चखा।

परिवार के सदस्यों ने कहा कि वे राहुल गांधी को अपने घर पर देखकर खुश हैं। उनका कहना है कि लोकसभा सत्र के बीच में एक छोटे किसान की बेटी की शादी में दिल्ली से आना उनके लिए गर्व की बात है।

राहुल गांधी को मिला था शादी का न्योता

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इससे पहले किसान संजय मलिक और उनके भाई बलजीत मलिक राहुल गांधी को शादी का न्योता देने के लिए दिल्ली गए थे। उस समय राहुल गांधी ने वादा किया था कि वह निश्चित रूप से शादी में आएंगे और उन्होंने अपना वादा निभाया। इस अवसर पर रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur