Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana Weather Update : हरियाणा के 18 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा, जारी हुआ अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

,

Haryana Weather Update : हरियाणा के 18 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा, जारी हुआ अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

Haryana Weather Update : हरियाणा के 18 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा, जारी हुआ अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

Haryana Weather Update : हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।

राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिससे आज राज्य के 18 जिलों में मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है।

इन जिलों में बिजली चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इस मौसमी बदलाव के कारण दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को लू से राहत मिलेगी।

इससे पहले दिन में, नारनौल में राज्य में सबसे अधिक तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले तीन दिनों तक का पूर्वानुमान जारी

28 अप्रैल को वर्षा गतिविधि में और वृद्धि होगी। सिरसा और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

29 अप्रैल को दक्षिण हरियाणा (गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात) के जिलों में धूल भरी आंधी और हल्की बूंदा-बांदी जारी रहने की संभावना है।

30 अप्रैल को मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा, हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे।

हरियाणा में तापमान

प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

नारनौल में पारा 44.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस मौसम के उच्च स्तरों में से एक है।

हालांकि, शनिवार की तुलना में औसत तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सोमवार से शुरू होने वाली बारिश और तेज हवाओं के कारण दिन के पारा में भारी गिरावट आएगी।

अगले 48 घंटों में कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे जाने की उम्मीद है।

राज्य में न केवल दिन, बल्कि रातें भी गर्म होने लगी हैं। राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

फरीदाबाद (30.7 डिग्री सेल्सियस) में स्थिति ‘गर्म रात’ की तरह है, जहां रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक है।

पिछले 24 घंटों में रात के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

ठंडी हवाओं की अनुपस्थिति और बादलों की आवाजाही के कारण रात के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

हालांकि, 27 अप्रैल की शाम से धूल भरी आंधी और संभावित बारिश के बाद रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur