Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Kal Ka Mousam: देश के इन 4 राज्यों में कल बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में 6 मार्च का मौसम पूर्वानुमान

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

Kal Ka Mousam: देश के इन 4 राज्यों में कल बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में 6 मार्च का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam : होली से पहले इन राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा बढ़ाएगी टेंशन; देखें कल देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mousam : होली के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बता दे की उत्तर भारत में अब तापमान बढ़ने लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। बता दे की हरियाणा राजस्थान समेत कई राज्यों के तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीँ मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में विभाग ने 4 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए जानते है 6 मार्च को देशभर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में अब फिर धीरे अब गर्मी ने अपने पैर पसारने शरू कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 6 मार्च से दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे रातें भी पहले की तुलना में अधिक गर्म महसूस होंगी।

उत्तर प्रदेश में 6 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की यूपी में कल ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। IMD के मुताबिक दोपहर में अचानक से गर्मी बढ़ेगी। कई जिलों में तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजस्थान में 6 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में गर्मी अब रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। बता दे की प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब दोपहर को जबरदस्त गर्मी देखने को मिल रही है। 40 के पार पहुंच चूका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र के अनुसार गुजरात और उससे सटे अरब सागर क्षेत्र के ऊपर एक प्रतिचक्रवाती तंत्र बना हुआ है, जिसके प्रभाव से आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

तमिलनाडु में 6 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों में पूरे तमिलनाडु में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि मौजूदा वायुमंडलीय स्थितियों के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में सप्ताह के अंत में हल्की बारिश हो सकती है।

6 मार्च को इन 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • हिमाचल प्रदेश में 7 से लेकर 10 मार्च तक बर्फबारी के अलावा हल्की बारिश का अनुमान।
  • उत्तराखंड में 8 से लेकर 10 मार्च तक बर्फबारी और बारिश का अलर्ट।
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 7 से 10 मार्च तक बर्फबारी के साथ-साथ हल्की बारिश की भी संभावना।
  • कोंकण के कुछ इलाकों में मौसम गर्म रहने की संभावना जताई गई है।
  • गुजरात और आंध्र प्रदेश में 6 मार्च को गर्म और आर्द्र मौसम का अनुमान।
  • मन्नार की खाड़ी के करीब दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे बारिश की संभावना है।
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur