Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana Weather Update: हरियाणा के 22 जिलों में आज बारिश-ओलावृष्टि की संभावना; तेज हवाओं से फसलों को पहुंच सकता है नुकशान

, ,

Haryana Weather Update: हरियाणा के 22 जिलों में आज बारिश-ओलावृष्टि की संभावना; तेज हवाओं से फसलों को पहुंच सकता है नुकशान

Haryana Weather Update: हरियाणा के 22 जिलों में आज बारिश-ओलावृष्टि की संभावना; तेज हवाओं से फसलों को पहुंच सकता है नुकशान

Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम में बड़े बदलाव से आज लगभग सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है।

वहीँ इसकी चिंता किसानों के चहरों पर साफ़ साफ़ नजर आ रही है। बता दे गेहूं की फसलें पक्क कर तैयार है ऐसे में ताज हवाओं बारिश से उनकी फसलों को भारी नुकशान पहुंच सकता है।

हरियाणा के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बता दे की भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाओं की भविष्यवाणी की है।

उत्तर हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है।

बारिश के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है। राज्य के 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आज पूरे हरियाणा में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण फसलें नष्ट हो जाती हैं।

मौसम विभाग ने किसानों को भारी बारिश के कारण फसलों की सिंचाई नहीं करने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटों में मौसम

पिछले 24 घंटों में, नूंह सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यमुनानगर (हथनीकुंड) सबसे कम 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम में बदलाव के कारण इसमें गिरावट आने की संभावना है।

28 मार्च को सबसे ज्यादा तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, भिवानी (34.4 डिग्री सेल्सियस), महेंद्रगढ़ (34.2 डिग्री सेल्सियस),

चरखी दादरी (34.0 डिग्री सेल्सियस) और हिसार (33.9 डिग्री सेल्सियस) भी गर्म रहे।

करनाल और सिरसा जैसे जिलों में तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और बादलों के कारण अगले 48 घंटों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

30 मार्च को भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (WD) के कारण दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा में अगले 2-3 दिनों तक ऐसी स्थितियां बनी रह सकती हैं।

30 मार्च को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रहेगा।

बारिश और तेज हवाओं का असर उत्तरी और पूर्वी जिलों में अधिक होगा। इसके बाद 31 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा।