Rajastahn Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी की चपेट में है। फिलहाल मार्च का महीना चल रहा है और जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। बता दे कि फिलहाल तापमान 40 पार पहुंच चूका है वहीँ गुरुवार को मौसम में मामूली बदलाव आया। जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों के अधिकांश हिस्सों और बीकानेर और जोधपुर संभागों के कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में इस बदलाव के कारण दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 10 से 12 दिनों के दौरान राज्य में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
14 मार्च से आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि नई मौसम प्रणालियों के प्रभाव से राज्य में अगले दो हफ्तों तक तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 14 मार्च को राज्य के 8 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में गुरुवार को सबसे अधिक तापमान कोटा में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर में, तापमान, जो पिछले कुछ दिनों से 40 और 41 डिग्री के बीच मंडरा रहा था, गिरकर 39.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।
राजधानी जयपुर में सुबह से मौसम में मामूली बदलाव आया है। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में तापमान में मामूली गिरावट आई, जिसके कारण आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, दूसरी मौसम प्रणाली 19 मार्च से सक्रिय होगी, जिसका प्रभाव 19 से 21 मार्च के बीच देखा जा सकता है।
इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इन दोनों प्रणालियों के प्रभाव में राजस्थान में 23-24 मार्च तक तापमान सामान्य रहने की संभावना है।
