Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana Weather Update : हरियाणा में लगातार दो दिन तेज हवाओं के साथ आंधी बारिश ओलावृष्टि का अलर्ट, देखें जिले वाइज प्रदेश के मौसम का हाल

,

Haryana Weather Update : हरियाणा में लगातार दो दिन तेज हवाओं के साथ आंधी बारिश ओलावृष्टि का अलर्ट, देखें जिले वाइज प्रदेश के मौसम का हाल

Haryana Weather Update : हरियाणा में लगातार दो दिन तेज हवाओं के साथ आंधी बारिश ओलावृष्टि का अलर्ट, देखें जिले वाइज प्रदेश के मौसम का हाल

Haryana Weather Update : हरियाणा में एकबार फिर से किसानों के लिए मुश्किल समय आने वाला है। बता दे की प्रदेश के कई जिलों में पिछले दिनों हुई बारिश से फसलों को काफी नुकशान पहुंचा है।

वहीँ आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दे की मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। कुछ स्थानों पर बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार की तुलना में रविवार को राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सबसे अधिक तापमान गुरुग्राम में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद भिवानी में 32.9 डिग्री और हिसार में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई है।

तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने 6 अप्रैल को राज्य में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है।

7 और 8 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

7-8 अप्रैल लगातार दो दिन बारिश के आसार

7 अप्रैल को राज्य के कई स्थानों पर और 8 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 5 और 6 अप्रैल को भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

ये जिले सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।