Rajasthan Rain Alert : राजस्थान में बारिश उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस वजह से राजस्थान का मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 2 जिलों और आसपास के क्षेत्रों के लिए बारिश का येलो अलर्ट ( Yellow alert) जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अलवर और भरतपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं का भी पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। 20-30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट
जयपुर के मौसम विभाग ने आज 15 मार्च को 10 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि वर्तमान में एक प्रणाली सक्रिय है, जो 15 मार्च तक प्रभावी रहेगी। पिछले कुछ दिनों में कुछ शहरों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। 16 और 17 मार्च को राज्य में मौसम साफ रहेगा।
वहीं, 18 मार्च से एक नई प्रणाली फिर से सक्रिय हो जाएगी, जिसके प्रभाव से राज्य में 2 दिनों तक आंधी के साथ ओलावृष्टि (halstrom alert) होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर, जयपुर, झुंझुनू, तिजारा-खैरथल सहित कई जिलों में पिछले 24 घंटों में बूंदाबांदी देखने को मिली है। बीकानेर के डूंगरगढ़ में रविवार सुबह तक बारिश जारी रही।
रविवार को सुबह 6 बजे भिवाड़ी (तिजारा-खैरथल) में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश (heavy Rain alert) हुई। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
