Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana Weather Update : हरियाणा में बारिश ने दिलाई गर्मी से हल्की राहत, 20 मई तक जारी हुआ पूर्वानुमान

,

Haryana Weather Update : हरियाणा में बारिश ने दिलाई गर्मी से हल्की राहत, 20 मई तक जारी हुआ पूर्वानुमान

Haryana Weather Update : हरियाणा में बारिश ने दिलाई गर्मी से हल्की राहत, 20 मई तक जारी हुआ पूर्वानुमान

Haryana Weather Update ;हरियाणा में बुधवार सुबह से मौसम में बदलाव देखा गया। शाम को बहादुरगढ़ में भारी बारिश हुई। इसके अलावा राज्य के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा बुधवार को पानीपत, जींद और अंबाला में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली।

20 मई तक हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सिरसा और फतेहाबाद जिलों में हवाओं के साथ आज बारिश का अनुमान जताया गया है। उसके बाद 15 मई से मौसम साफ रहेगा और लू चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों तक मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया। बहादुरगढ़ में शाम को भारी बारिश के साथ अचानक ओलावृष्टि शुरू हो गई।

इसके अलावा करनाल, महेंद्रगढ़, सोनीपत, यमुनानगर, चरखी दादरी, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, कैथल, झज्जर और रोहतक में हल्की से तेज वर्षा हुई।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई जिलों में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

कैथल में बुधवार सुबह जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की बूंदा-बांदी से मौसम में बदलाव का संकेत मिला,

लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।

आज दोपहर बाद कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीँ कुरुक्षेत्र में सुबह आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर तापमान भी सामान्य देखा गया था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur