Haryana Weather Update : हरियाणा में 30 मार्च को राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चल सकती हैं। बता दे की कल शाम अचानक मौसम में बड़ा बदलाव नजर आया जिससे पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में तेज अंधड़ के साथ बारिश देखने को मिली।
हरियाणा में तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राज्य में औसत अधिकतम तापमान शनिवार की तुलना में 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया, जो सामान्य के आसपास है। रोहतक में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मंडकोला (पलवल) में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ से 2 अप्रैल तक मौसम में रहेगा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी ईरान और उससे सटे कैस्पियन सागर के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।
उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है।
एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 2 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
कई जिलों में बारिश और ओलावर्ष्टि की चरतावनि
मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
यहां तेज हवाएं 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। कैथल, करनाल और पानीपत में अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कोरापुट, मलकानगिरी, नवरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, रायगढ़ा, गजपति और गंजम जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
