Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Alert : राजस्थान के 7 जिलों में आज अंधड़ के साथ बारिश के आसार, बारिश-ओले के कारण 6 डिग्री तक पारा गिरा, जानें- अप्रैल में कैसा रहेगा मौसम

, ,

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान के 7 जिलों में आज अंधड़ के साथ बारिश के आसार, बारिश-ओले के कारण 6 डिग्री तक पारा गिरा, जानें- अप्रैल में कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान के 7 जिलों में आज अंधड़ के साथ बारिश के आसार, बारिश-ओले के कारण 6 डिग्री तक पारा गिरा, जानें- अप्रैल में कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में अभी भी मौसम से राहत नहीं मिलने वाली है। बता दे की पिछले कई दिनों में लगातार मौसम में बदलाव से एक तो ठंढ लोटी जबकि कई जिलों में किसानों की फसलों को भी नुकशान पहुंचा है।

आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

बता दे की सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज भी 7 जिलों में आंधी और बारिश होने की संभावना है।

इस प्रणाली का प्रभाव अप्रैल के पहले सप्ताह में भी पड़ेगा। बीते कल को इसका सबसे अधिक असर देखने को मिला था।

ओलावृष्टि के कारण कोटा, नागौर, डीडवाना-कुचामन में फसलों को नुकसान पहुंचा है। तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों में मौसम

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। कोटा में दिन में सबसे अधिक 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अलवर के कोटकासिम और तपुकरा में क्रमशः 5 मिमी और 3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इस बीच, नागौर, डीडवाना-कुचामन जिलों में देर रात हुई बारिश और ओलावृष्टि ने खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई इलाकों में धरती सफेद हो गई जिससे नुकशान के आसार बढ़ गए है।

वहीं, डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना इलाके में मनाना, गाछीपुरा इलाके ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

शेखावाटी क्षेत्र के नागौर जिले में रबी की फसल को नुकसान पहुंचा है।

वर्तमान में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कितने क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

तापमान में 6 डिग्री की गिरावट

आंधी-तूफान-मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को सीकर, चुरू, पिलानी, जयपुर, फतेहपुर, झुंझुनू, अलवर, कोटा सहित कई शहरों में दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 6 डिग्री की गिरावट आई। कोटा और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में अप्रैल में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में सक्रिय मौसम प्रणाली का प्रभाव अप्रैल में जारी रहेगा।

पहले सप्ताह में बारिश की संभावना है। हालांकि, इस प्रणाली का प्रभाव दो से तीन दिनों में कम होना शुरू हो जाएगा। फिर तापमान बढ़ जाता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur