Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / DA Hike: राजस्थान कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, डीए में 2% का होगा इजाफा

,

DA Hike: राजस्थान कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, डीए में 2% का होगा इजाफा

DA Hike: राजस्थान कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, डीए में 2% का होगा इजाफा

Rajasthan DA Hike : राजस्थान में लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है।

केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी के बाद अब राज्य सरकार भी उसी तर्ज पर DA बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

सूत्रों और पिछले रुझानों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी डीए में 2 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

राजस्थान में DA 60 प्रतिशत होने का अनुमान

वर्तमान में राजस्थान में कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। यदि 2 प्रतिशत की वृद्धि होती है तो यह बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी।

इससे कर्मचारियों की मासिक आय में सीधा लाभ होगा और महंगाई के प्रभाव से कुछ राहत मिलेगी।

खास बात यह है कि राज्य सरकार अक्सर केंद्र सरकार के फैसलों के बाद ही डीए बढ़ाने का फैसला लेती है और उसी अनुपात में बढ़ाती है।

साल में दो बार बढ़ाता है DA

राज्य के कर्मचारियों के लिए डीए साल में दो बार जनवरी और जुलाई में प्रभावी होने की उम्मीद है।

हालाँकि घोषणा में कुछ समय लग सकता है, लेकिन बढ़ोतरी का लाभ संबंधित अवधि से लागू होता है।

डीए में बढ़ोतरी जनवरी 2026 से लागू होगी। ऐसे में कर्मचारियों को जनवरी से घोषणा तक का बकाया भी मिल जाएगा।

राजस्थान में कब कितना बढ़ा है DA

  • तारीख डीए बढ़ोतरी (%) पुराना डीए (%) नया डीए (%)
  • 25 मार्च 2023 4% 38% 42%
  • 30 अक्टूबर 2023 4% 42% 46%
  • 14 मार्च 2024 4% 46% 50%
  • 24 अक्टूबर 2024 3% 50% 53%
  • 1 अप्रैल 2025 2% 53% 55%
  • 3 अक्टूबर 2025 3% 55% 58%
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur