Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather update: आग की भट्टी की तरह तपने लगा राजस्थान, समय से पहले गर्मी ने दिखाए तेवर, देखें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

, ,

Rajasthan Weather update: आग की भट्टी की तरह तपने लगा राजस्थान, समय से पहले गर्मी ने दिखाए तेवर, देखें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather update: आग की भट्टी की तरह तपने लगा राजस्थान, समय से पहले गर्मी ने दिखाए तेवर, देखें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Today : राजस्थान में होली पर गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। बता दे की इसबार प्रदेश में समय से पहले गर्मी लौट आई है और तापमान में बड़ी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आलम ये है की अब दिन और रात दोनों के तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का कहर सबसे अधिक है.शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से6 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुआ. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार , राज्य के अधिकतर भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है. वहीँ गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है

पिछले 24 घंटों में मौसम

प्रदेश में बीते चौबीस घंटे के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अलवर में 12.2 डिग्री रहा. वहीँ दिन के समय गर्मी का असर देखने को मिला वहीँ कई जिलों में देर रात हल्की ठंढ देखने को भी मिली है।

राजस्थान के सभी जिलों में तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को अजमेर में 33.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 33.6 डिग्री, अलवर में 30.5 डिग्री, जयपुर में 33.2 डिग्री, पिलानी में 33.9 डिग्री, सीकर में 32.0 डिग्री, कोटा में 33.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 35.4 डिग्री, बाड़मेर में 37.6 डिग्री, जैसलमेर में 35.7 डिग्री, जोधपुर में 35.4 डिग्री, बीकानेर में 34.8 डिग्री, चूरू में 33.7 डिग्री, श्रीगंगानगर में 31.9 डिग्री, माउंट आबूमें 26.3 डिग्री, नागौर में 34.1 डिग्री, डूंगरपुर में 33.6 डिग्री, जालौर में 34.6 डिग्री, सिरोही में 29.9 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 33.5 डिग्री, करौली में 33.3 डिग्री, दौसा में 33.6 डिग्री और झुंझुनूं में 32.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.Rajasthan Weather

अगले 7 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा. अधिकतम तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.Rajasthan Weather

न्यूनतम 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. उत्तर-पूर्वी हवाएं 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेंगी. दोपहर के समय गर्मी अधिक महसूस हो सकती है. पश्चिमी और मरुस्थलीय इलाकों में दिन के समय गर्मी का प्रकोप अधिक देखने को मिल सकता है।