Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Update: राजस्थान को लू से मिलेगी राहत! 17 जिलों के लिए जारी हुआ ये अलर्ट

, ,

Rajasthan Weather Update: राजस्थान को लू से मिलेगी राहत! 17 जिलों के लिए जारी हुआ ये अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान को लू से मिलेगी राहत! 17 जिलों के लिए जारी हुआ ये अलर्ट

Rajasthan Weather Update -weather shekhawatilive: राजस्थान भीषण गर्मी से राहत मिलती रहने वाली है। बता दे की अगले दो दिन मौसम मिला जुला रहने वाला है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में गर्मी का असर दिखने लगा है लेकिन IMD के नए अपडेट से आपको राहत मिलने वाली है।

मौसम विभाग ने आज (15 मई) राज्य के कई जिलों के लिए आंधी, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी करते हुए येलो अलर्ट (yellow Alert) जारी किया है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

हालांकि, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

शेखावाटी सहित कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार बता दे की शेखावाटी सहित कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट (yellow Alert) जारी किया गया है।

बीकानेर, चुरू, झुंझुनू, सीकर, कोटपुतली-बेहरोर, अलवर, डीग, खैरथल-तिजारा, करौली, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, बारां, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर और जयपुर में मौसम में अचानक बदलाव आने की संभावना है।

इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

45 पार पहुंचा पारा

एक तरफ जहां बारिश का अलर्ट वहीँ दूसरी तरफ राजस्थान में फलौदी गुरुवार (14 मई) को भीषण गर्मी की चपेट में रहा जब तापमान 45 डिग्री को पार कर गया।

यहां का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में 45.1 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 44.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 44.1 डिग्री सेल्सियस और चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur