Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Udaipur Elevated Corridor: राजस्थान के इस जिले को मिलेगा जाम के झंझट से छुटकारा, 364 करोड़ की लागत से बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर

,

Udaipur Elevated Corridor: राजस्थान के इस जिले को मिलेगा जाम के झंझट से छुटकारा, 364 करोड़ की लागत से बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर

Udaipur Elevated Corridor: राजस्थान के इस जिले को मिलेगा जाम के झंझट से छुटकारा, 364 करोड़ की लागत से बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर

Rajasthan Udaipur Elevated Corridor: राजस्थान के लोगों के लिए इस वक्त की बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की खेरवाड़ा शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के उदयपुर – रतनपुर – शामलाजी सेक्शन पर अब जल्द ही एलिवेटेड कॉरिडोर बनने जा रहा है. जिसके बाद यहाँ के आसपास की जमीनी कीमतों में उछाल देखने को मिलेगा साथ ही जाम के झंझट से राहत मिलेगी।

363.८९ करोड़ की मंजूरी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सरकार ने लोगों को राहत देते हुए इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए 363.89 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है. यह कदम शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा.

खेरवाड़ा कस्बे में रोज़मर्रा के ट्रैफिक की समस्या बड़ी थी. मुख्य सड़क पर भारी वाहनों और लोकल ट्रैफिक का मिलाजुला होना लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया था. सुबह और शाम के समय घंटों गाड़ियां जाम में फंसी रहती थीं.

इस परियोजना के तहत एक ऊंचा स्ट्रक्चर बनाया जाएगा, जो बाहर से आने वाले ट्रैफिक को सीधे गुजरने देगा. इससे स्थानीय सड़क पर ट्रैफिक कम होगा और लोगों को रोजाना के सफर में आसानी होगी.

सड़क पर कई ऐसे ‘ब्लैक-स्पॉट्स’ भी हैं, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रही हैं. एलिवेटेड कॉरिडोर के बनने से इन खतरनाक जगहों की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी. लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी और हादसों की संभावना कम होगी.

नहीं करना पड़ेगा लम्बे जाम का सामना

इस संरचना के बनने के बाद खेरवाड़ा शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा. स्कूल, अस्पताल और बाजार जाने वालों को अब लंबे जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा. आम लोगों की यात्रा का समय भी काफी घट जाएगा.

स्थानीय व्यापारियों और रोज़मर्रा के कामकाजी लोग भी इस परियोजना से सीधे लाभान्वित होंगे. माल और सेवाओं का आवागमन तेज होगा और रोजमर्रा की जिंदगी सुगम हो जाएगी.

सरकार का कहना है कि यह एलिवेटेड कॉरिडोर खेरवाड़ा के विकास में भी मदद करेगा. शहर में ट्रैफिक की समस्या घटने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा. लोगों की लंबी शिकायतों का यह एक बड़ा हल माना जा रहा है.