Hindi News / General News / राजस्थान को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत! सीकर, चूरू, झुंझुनूं में अगले 3 घंटों में बूंदाबांदी के आसार

,

राजस्थान को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत! सीकर, चूरू, झुंझुनूं में अगले 3 घंटों में बूंदाबांदी के आसार

राजस्थान को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत! सीकर, चूरू, झुंझुनूं में अगले 3 घंटों में बूंदाबांदी के आसार

Rajasthan Rain Yellow Alert : पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य भर में गर्मी की स्थिति बनी हुई है। जयपुर सहित अन्य जिलों में भी शुक्रवार को धूप खिली रही।

राज्य के 7 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि 8 शहरों में पारा 42 डिग्री से ऊपर रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में 3 घंटे के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सीकर, चुरू, झुंझुनू, नागौर और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है,

जिसमें हल्की बारिश, गरज और बिजली के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

राजस्थान को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

राजस्थान के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है कि उन्हें भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाई है।

मौसम विभाग ने 15 जिलों-अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझुनू, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बेहरोर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, फलोदी और श्रीगंगानगर के लिए लू की चेतावनी जारी की है।

कल बारिश होने वाली है

मौसम विभाग ने बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभागों में कल से बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur