Namo Bharat train Delhi to alwar : दिल्ली से राजस्थान के अलवर और बहरोड़ के औद्योगिक क्षेत्रों में रोजाना यात्रा करने वाले लाखों नौकरी चाहने वालों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी खबर है।
आने वाले समय में दिल्ली-एसएनबी-अलवर मार्ग पर ‘नमो भारत’ (रैपिड रेल) 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती नजर आएगी।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद, अलवर से दिल्ली की यात्रा केवल 117 मिनट यानी दो घंटे से भी कम समय में, जो इन दोनों राज्यों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बेहतर संपर्क के साथ-साथ सस्ती यात्रा भी प्रदान करेगा।
बेहतर संपर्क से विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के माध्यम से राजस्थान को हरियाणा के रास्ते दिल्ली से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है ताकि लोग जल्द से जल्द इस यात्रा का लाभ उठा सकें।
वर्तमान में सरकार का विशेष ध्यान बहरोड़ तक आरआरटीएस सेवाओं का विस्तार करने पर है ताकि स्थानीय निवासियों और उद्योगों को इसका सीधा लाभ मिल सके। Namo Bharat train
परियोजना कब पूरी होगी?
हालांकि, अलवर के लोगों को नमो भारत की सवारी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि इस परियोजना के तहत वर्तमान में दिल्ली से बावल खंड पर काम चल रहा है।
सूत्रों और अधिकारियों के अनुसार, बहरोड़ और अलवर के बीच के हिस्से पर जमीनी काम अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।
2030 तक पूरी दिल्ली-एसएनबी-अलवर नमो भारत रेल परियोजना तैयार हो जाएगी। Namo Bharat train
इस पूरे मार्ग के खुलने से 9 लाख यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा, लगभग 9 लाख यात्रियों की यात्रा न केवल बहुत आसान और आरामदायक होगी, बल्कि सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी काफी कम होगा।





