Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Vande Bharat Train : राजस्थान को जल्द मिलेगी नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जयपुर-सीकर- बीकानेर के बिच सफर होगा आसान

, ,

Vande Bharat Train : राजस्थान को जल्द मिलेगी नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जयपुर-सीकर- बीकानेर के बिच सफर होगा आसान

Vande Bharat Train : राजस्थान को जल्द मिलेगी नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जयपुर-सीकर- बीकानेर के बिच सफर होगा आसान

Vande Bharat Train : राजस्थान से राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी ने सदन में जयपुर से सीकर होते हुए बीकानेर तक ‘वंदे भारत ट्रेन’ चलाने की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि जयपुर न केवल राजस्थान की राजधानी है, बल्कि एक प्रमुख पर्यटक और धार्मिक केंद्र भी है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

जयपुर से सीकर क्षेत्र तक भी बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं।

इस मुद्दे को उठाते हुए भाजपा के घनश्याम तिवारी ने कहा कि जयपुर भी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

गुलाबी शहर धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बड़ी संख्या में भक्त गोविंद देव जी, गोपीनाथ जी और मोती डूंगरी गणेश जी के मंदिरों में जाते हैं।

घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि जयपुर से सीकर, बीकानेर, भीलमाता, रवासर धाम, शाकम्बरी और खाटूश्याम जी, सालासार जाने वाले यात्रियों की संख्या कम नहीं है।

इसके साथ ही सीकर शिक्षा का केंद्र भी बन गया है तथा तीन लाख से अधिक विद्यार्थी वहां विभिन्न संस्थानों में अध्ययन करते हैं।”

राजस्थान में अभी यहां चल रही है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन?

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि फिलहाल जयपुर से दिल्ली, जयपुर से जोधपुर, जयपुर से देहरादून के लिए वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं

जयपुर से सीकर होते हुए बीकानेर के लिए कोई ट्रेन नहीं है। उन्होंने कहा कि जयपुर में अमृत स्टेशन भी विकसित हो चुका है।

अगर ऐसे में इन जिलों के बिच यह नई ट्रैन चलती है तो लाखों लोगों का इसका सीधा लाभ मिलने वाला है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur