Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / RCB ने WPL का दूसरी बार खिताब जीत रचा इतिहास, विराट कोहली ने स्मृति मंधाना को दिया स्पेशल तोहफा

,

RCB ने WPL का दूसरी बार खिताब जीत रचा इतिहास, विराट कोहली ने स्मृति मंधाना को दिया स्पेशल तोहफा

Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) : RCB ने WPL का दूसरी बार खिताब जीत रचा इतिहास, विराट कोहली ने स्मृति मंधाना को दिया स्पेशल तोहफा

WPL Final : RCB ने एक बार फिर से फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया है।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए पीछला कुछ समय गोल्डन पीरियड के रूप में चल रहा है।  मेंस विमेंस दोनों टीमें ही बेहतर प्रदर्शन कर रही है। गुरुवार रात RCB विमेंस टीम ने इतिहास रचते हुए न सिर्फ खिताब जीता, बल्कि फ्रेंचाइजी को एक साथ IPL और WPL की मौजूदा चैंपियन बनाने का गौरव भी दिलाया। 

विराट कोहली ने कैप्टन स्मृति मंधाना को दिया तोहफा 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की ऐतिहासिक पल पर RCB की पहचान और आत्मा माने जाने वाले विराट कोहली खुद को रोक नहीं पाए। विनिंग रन बनते ही कोहली सोशल मीडिया पर आए और टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि RCB फिर से चैंपियन बनी है और यह पल पूरे बेंगलुरु और उसके फैंस के लिए गर्व का है। कोहली ने खास तौर पर कप्तान स्मृति मंधाना, पूरी टीम और मैनेजमेंट को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत उनके संघर्ष और मेहनत का नतीजा है।

WPL Final

कब कब जीती है RCB ट्रॉफी 

RCB दुनिया की सबसे ज़्यादा फॉलो की जाने वाली फ्रेंचाइजी में से एक है, लेकिन एक समय उनके लिए ऐसा था की ट्रॉफी जितना काल सा बन गया था। WPL Final

जानकारी के लिए बता दे की महिला टीम ने 2024 में पहला WPL खिताब जीतकर इस सिलसिले की शुरुआत की थी। 

इसके बाद 2025 में पुरुष टीम ने रजत पाटीदार की कप्तानी में IPL ट्रॉफी जीतकर 18 साल का इंतजार खत्म किया। 

अब 2026 में महिला टीम ने दूसरा WPL खिताब जीतकर इस स्वर्णिम दौर को और खास बना दिया है।

WPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज

अधिक जानकारी के लिए बता दे की वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया WPL 2026 फाइनल रोमांच से भरा रहा। दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चौथे फाइनल में पहुंचते हुए जेमिमा रोड्रिग्स की अर्धशतकीय पारी की मदद से 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो WPL फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था। RCB ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। यह WPL इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज साबित हुआ।WPL Final