Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Aaj Ka Rashifal: जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन सभी राशियों का राशिफल

, ,

Aaj Ka Rashifal: जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन सभी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन सभी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज वीरवार को को आपका दैनिक दिनचर्या क्या रहने वाली है। बता दे की आपके ग्रहों की स्थिति से आपके राशिफल का आकलन किया जाता है और आज गुरु मिथुन राशि में वक्री गति से, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा कन्या राशि के हैं। सूर्य, बुध, मंगल, राहु – कुंभ राशि के और शुक्र और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों का आज का राशिफल

मेष आज का राशिफल: दुश्मनों को कमजोर समझने की भूल न करें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेलने के लिए तैयार दिखेंगे।

वृष आज का राशिफल: आम सितारा मजबूत जो आपको हर फ्रंट पर दूसरों पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, शत्रु भी आपके समक्ष अपने आपको बेबस सा महसूस करेंगे।

मिथुन आज का राशिफल: कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने पर बेहतर नतीजा मिलने की आशा, आम हालात भी बेहतर बने रहेंगे।

कर्क आज का राशिफल: बड़े लोगों के साथ मेल-मिलाप फ्रूटफुल रहेगा, मगर हल्की नेचर वाले लोग न तो आपका लिहाज करेंगे और न ही आपको बख्शेंगे।

सिंह आज का राशिफल: खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं तथा गार्मैंट्स का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

कन्या आज का राशिफल: व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मगर शीत वस्तुओं को परहेज के साथ यूज करें।

तुला आज का राशिफल: चूंकि आम सितारा कमजोर है, इसलिए उलझनों, झमेलों, पेचीदगियों से निपटना पड़ सकता है, सफर भी न करें।

वृश्चिक आज का राशिफल: सितारा व्यापार कारोबार के कामों में लाभ देने वाला, भागदौड़ करने पर कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग लाभ देगी।

धनु आज का राशिफल: सरकारी, गैर-सरकारी कामों में कदम बढ़त की तरफ, बड़े लोग भी मेहरबान रहेंगे तथा आपका लिहाज करेंगे।

मकर आज का राशिफल- किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।

कुंभ आज का राशिफल: सितारा सेहत के लिए कमजोर, इसलिए खान-पान लिमिट में करना सही रहेगा, सफर भी न करना चाहिए।

मीन आज का राशिफल: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल सद्भाव बना रहेगा, इज्जत-मान की प्राप्ति।