RRB Recruitment 2026: देशभर के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है जो लंबे समय से एक सरकारी भरी कि तैयारी कर रहे है। बता दे कि रेलवे में भर्ती होने का आपके पास गोल्डन चांस है।
रेलवे ने जारी किया शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
कब शरू होंगें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी, और उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जानें योग्यता
न्यूनतम 10वीं पास
NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI (संबंधित ट्रेड में) या मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा
संबंधित क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (जहां लागू हो)
ITI ट्रेड्स में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मोटर वाहन मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, वायरमैन आदि शामिल हैं।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आयु की गणना: 1 अप्रैल 2026 के आधार पर
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं
अब Recruitment सेक्शन में क्लिक करें
इसके बाद “Apply Online” पर क्लिक करें
अब जरूरी जानकारी भरें
फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
