Rajasthan Goverment Jobs Exam: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की राजस्थान लोक सेवा आयोग सहित उम्मीदवारों के लिए मई से जुलाई विशेष होगा।
आयोग 90 दिन यानी अगले तीन महीने की अवधि के भीतर 9,727 पदों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।
इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रोफेसर (कृषि) और कोच और वरिष्ठ शिक्षक की भर्ती जैसी प्रमुख परीक्षाएं शामिल हैं।
इसके लिए अधिकतम केंद्रों और संसाधनों की आवश्यकता होगी।
आयोग पिछले साल दिसंबर में जनवरी से नवंबर तक 12,143 पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर चुका है।
इसके तहत इस साल जनवरी से अप्रैल तक डिप्टी कमांडेंट और लेक्चरर आयुष, जूनियर केमिस्ट, असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर,
असिस्टेंट इंजीनियर संयुक्त भर्ती (मुख्य) परीक्षा, सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर, पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक कृषि इंजीनियर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है।
यह परीक्षा 2430 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी।
9,727 पदों के लिए भर्ती परीक्षा
मई से जुलाई तक 9,727 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोग ने कैलेंडर में अन्य परीक्षाओं के लिए 26 अप्रैल, 3 मई, 29 नवंबर, 6 दिसंबर और 27 नवंबर को आरक्षण दिया है।
यह परीक्षाएं सबसे अहम
प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच (मा.शिक्षा) (3225 पद)- 31 मई से 16 जून
वरिष्ठ अध्यापक (मा. शिक्षा) (6500 पद)- 12 से 18 जुलाई
कनिष्ठ विधि अधिकारी (जेडीए) परीक्षा (12 पद)- 26-27 जुलाई
अन्य पदों की परीक्षाएं
सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) परीक्षा (113 पद)- 30 अगस्त
निरीक्षक फैक्टरी बॉयलर्स (कारखाना-बॉयलर्स) परीक्षा (13)- 20 सितम्बर
सहायक निदेशक एवं वरि. वैज्ञानिक अधिकारी (विधि विज्ञान) (28 पद)- 13 से 16 अक्टूबर
संरक्षण अधिकारी (महिला-बाल विकास)परीक्षा (12 पद)- 15 नवम्बर



